देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। एनजीटी के आदेष पर गोवर्धन में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान आलाधिकारियों के अलावा कई थानों का फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा। विरोध की आषंका को देखते हुए प्रषासन ने पुलिस फोर्स पहले ही मौके पर भेज दिया था। करीब तीन बजे एसडीएम गोवर्धन नागेंन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार आदि पहुंच गये। इसके बाद विष्व प्रसिद्ध मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सामने बनी दुकानों को तोडा गया। इसके विरोध में लोग जुटे लेकिन विरोध कर काम को रूकवा नहीं सके। प्रषासन की इस कार्यवाही के विरोध में विष्व प्रसिद्ध मुकुट मुखारबिंद मंदिर के पट बंद कर दिये गये। इस बात से प्रषासन हरकत में आ गया और मंदिर खुलवाने के प्रयास किये लेकिन मंदिर के पुजारी वहां से चले गये। खबर लिखे जाने तक मंदिर के पट बंद थे और ध्वस्तीकरण अभियान जारी था। अधिकारियों का कहना था कि ध्वस्तीकरण अभियान चलाये जाने से पहले कई बार नोटिस दिये गये।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य