देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। नोयडा मै आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय मार्शलआर्ट्स प्रतियोगिता में देश के इक्कीस राज्यों से खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मथुरा से 21 खिलाडियों ने अनपद दमखम दिखाया। 21 खिलाडियों किसी न किसी प्रतियोगिता में पदक जीते और जीत की सूची में उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर रहा।
आठ वर्षीय एकलव्य चैधरी ने अपना दमखम दिखाते हुए अन्य प्रान्तों के मार्शलआर्ट्स खिलाड़ियों को परास्त कर रजत पदक पर जमाया कब्जा तो वहीं सपना सोलंकी के आगे नहीं टिक पाया कोई प्रतिद्विन्दी और झटका सोना ।
एकलव्य ने खुश होते हुए बताया कि मै पहली बार नेशनल खेलने गया हूँ अगली बार मै सोना जीतुंगा फिर इसके लिये मुझे चाहे कितनी भी मेहनत क्यूँ न करनी पड़े , नन्हे एकलव्य ने कहा कि उसकी मंशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को सोना जिताकर देश का नाम रोशन करने की है । एकलव्य व अन्य खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच रहे सौनू निषाद और चन्द्रवीर सिंह ने हर्ष जाहिर करते हुए बताया कि नेशनल खिलाने से पहले उन्होंने खिलाड़ियों को एक महीने तक प्रतिदिन खिलाड़ियों को पाँच से छः घण्टे की ट्रेनिंग दी और सभी प्रतियोगियों ने भी मेहनत करने मै कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी । कोच सौनू निषाद ने मार्शलआर्ट्स पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस खेल का जन्म भारत मै ही हुआ है और सेंकड़ों वर्षों से हमारे देश मै अलग अलग नामों से प्रेक्टिस किया जाता रहा है वहीं चन्द्रवीर सिंह ने बताया कि ये कला महिला शसक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली व शरीर को चुस्त-फुर्त के साथ ही साथ एक जबरदस्त युद्ध कला है , कुछ समय पूर्व तक लोग इसका नाम तक नहीं जानते थे लेकिन आज इस अदभुत कला का विस्तार पूरे देश मै हो रहा है और बृजछेत्र मै बच्चों के माता-पिता की रुचि भी इस कला की ओर बढ़ रही है जो कि बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिये हितकर है । मथुरा से कई फाइटर्स ने प्रतियोगिता मै भाग लिया जिनमें से प्रान्जिल चैहान ने सोना , यश ने सोना , नीतू वर्मा ने रजत , सिम्मि वर्मा ने कांस्य पदक समेत कुल चैबीस फाइटर्स मै से ईक्कीस फाइटर्स ने अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन से पदक झटक कर बृज का नाम रोशन किया।













Related Items
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
श्री किशोरी जी के प्राकट्योत्सव के उल्लास में डूबा ब्रज
ब्रज में मची है कान्हा के जन्मोत्सव की धूम