देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। श्री बांके बिहारी व्यापारिक एसोसिएशन का 1 वर्षीय चुनाव शुक्रवार को बिहारी पुरा स्थित शक्ति धाम पर आयोजित हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए शिवा गौतम एवं माधव चौहान के मध्य मुकाबला हुआ। एसोसिएशन के 171 वे कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में शिवा गौतम ने 128 मत और माधव चौहान ने 42 मत प्राप्त किए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिवा गौतम ने 86 मतों से विजय श्री हासिल की। चुनाव प्रक्रिया सुबह 12:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे तक चली। जिस में बाँके बिहारी क्षेत्र के व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी गोविंद खंडेलवाल सह चुनाव अधिकारी विष्णु शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक गौतम की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ।
इसके बाद अशोक शर्मा के निर्देशन में मतगणना हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष शिवा गौतम ने कहा कि बांके बिहारी व्यापारिक एसोसिएशन का अध्यक्ष होने की जिम्मेदारी निभाने के लिए वह पूरी तरह समर्पित रहेंगे। व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा । व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। इस अवसर पर प्रेम बल्लभ शर्मा, पुनीत बल्लभ गौतम, रवि खंडेलवाल , पूर्व अध्यक्ष अमित गौतम, नीरज गौतम, गिरधारी थोकदार, योगेश थोकदार, गोपाल खंडेलवाल , प्रिंस खंडेलवाल, उदयन शर्मा श्रीवल्लभ गौतम आदि उपस्थित थे.













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई