देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान क्रांति पदयात्रा में शामिल किसानों के साथ जोर जबरदस्ती व लाठी चार्ज किये जाने की खबर मिलते ही मथुरा में भी किसानों में आक्रोष फैल गया।
जनपद में जगह-जहग केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्र्ाी का पुतला दहन किया गया।
बलदेव में किसानों ने नरेंद्र मोदी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक उपाध्यक्ष बलदेव खुशी पहलवान ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों को लेकर संजीदा नहीं। राया में भी किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान मनोज सिंह ,रामेश्वर तोमर, गजेंद्र सिकरवार, एपी तोमर ,केके पंडित, भारत सिंह, भूरा सिंह, योगेंद्र सिंह, अमित सिंह, बंसी वाले ,रतनवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लाला सिंह, सलमान भेदजीत सिंह, जगवीर सिंह, गजन तोमर, बीपी सिंह, भूरा सेठ ,कन्हैया सेठ, दीवान सिंह मुखिया आदि ने आक्रोश जताया है।
।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
महज ‘व्यक्ति’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘विरासत’ थे...