देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। क्षेत्र पंचायत राया के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-85 का कोई
अस्तित्व न रह जाने के फलस्वरूप निर्वाचित कृष्णवीर सिंह पुत्र प्रेम
सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम उप निर्वाचन हेतु पूर्व की तैयार
फोटोयुक्त मतदाता सूची से विलोपित किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये जा चुके हैं, जिसके फलस्वरूप कृष्णवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह, क्षेत्र पंचायत राया के सदस्य नहीं रह गये हैं।
जिला मजिस्टेªट सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि विशेष सचिव उत्तर प्रदेष शासन पंचायतीराज अनुभाग तथा जिला पंचायत अधिनियम में उल्लेखित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र पंचायत में निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने में से एक प्रमुख चुना जायेगा। प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद पर निर्वाचित होने के लिए क्षेत्र पंचायत का सदस्य होना अनिवार्य है, ऐसी स्थिति में कृष्णवीर सिंह का क्षेत्र पंचायत राया के सदस्य न रह जाने के फलस्वरूप कृष्णवीर सिंह का क्षेत्र पंचायत राया के प्रमुख पद पर निर्वाचन नियम संगत नहीं रह गया है। अतः कृष्णवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह को प्रमुख क्षेत्र पंचायत राया के पद से मुक्त कर दिया है।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह