BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पैसे देकर डीलरी लाया हूं, राशन ब्लैक तो करूंगा

डीएम के पास राषन डीलर की षिकायत लेकर पहुंचे बछगांव के ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्र्ाी चैधरी सरदार सिंह एवं रालोद जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह।

मथुरा। पुराने डीलर की शिकायत करना ग्रामीणों को भारी पड गया। उसे हटाने के बाद ग्राम प्रधान ने मनमानी करते हुए बिना खुली बैठक के अपनी पसंद का डीलर नामित कर दिया। नया डीलर ग्रामीणों को राषन नहीं दे रहा है, उपर से षिकायत करने वाले ग्रामीणों को धकिया कर भगा देता है। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि राशन डीलर हमारे राशन कार्ड ही फाड कर फैंक देता है। 

ग्रामीणों ने बताया कि बछगांव ग्राम पंचायत में तीन सरकारी राशन की दुकानें आवंटित हैं, दो बछगांव के लिए और एक ग्राम पंचायत से जुडे तीन मजरों के लिए है, इस समय तीनों दुकानंे बछगांव में ही हैं। मजरों के लिए नियुक्त राशन डीलर रमेश दो महीने से राषन नहीं बांट रहा है। शिकायत करने पर धक्का मुक्की और मारपीट करता है। 

ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि उनकी राशन की दुकान अटेचमैंट में बछगांव चली गई थी, राषन डीलर कहता है कि पैसे के दम पर डीलरी लेकर आया हूं, किसी पर जो किया जाए कर ले, डीएम ने आष्वासन दिया है, खुली बैठक में राषन डीलर का चुनाव कराया जाएगा। 

बछगांव के ग्रामीणों के साथ पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने बतायाकि दो दिन पहले भी करीब 15 सौ लोग थे, बीडीओ के पास वहां भी इसी बात का विरोध था कि बछगांव में न होकर किसी दूसरी जगह डीलरी जाए। कौंथरा से अटेच किया जाए। ये लोग बेच कर खा जाते हैं। यह शिकायत बछगांव की नहीं है, पूरे जनपद में यही हाल है। रालोद की निष्पक्ष जांच की मांग है, इस में राजनीति भी हो रही है। सत्ता पक्ष के लोग दबाव डाल रहे हैं। पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह ने कहाकि सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार है, इसके लिए राशन डीलर ही नहीं विभागीय अधिकारी भी जिम्मेदार हैं।  

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More