BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

केशवजी गौड़ीयमठ में आज धूमधाम से मनायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

केशवजी गौड़ीयमठ में आज धूमधाम से मनायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीमथुरा(सतपाल सिंह)।   श्री केशवजी गौड़ीय मठ के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव सोमवार 3 सितम्बर को बड़े धूम-धाम से मनाया जायेगा। इस उपलक्ष्य में 2 सितम्बर रविवार से 4 सितम्बर मंगलवार तक नगर संकीर्तन, श्रीमद्भागवतादि शुद्ध भक्ति ग्रन्थों का पाठ, भजन संध्या, भक्त रसिक वैष्णव सन्तों एवं विद्वानों के प्रवचन और महाप्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वामी नारायणदास बाबा ने बताया कि 2 सितम्बर रविवार शाम 5 बजे से केशवजी गौड़ीय मठ से भव्य नगर संकीर्तन, झांकी निकाली जायेगी और होलीगेट, भरतपुरगेट, छत्ता बाजार, द्वारिकाधीश आदि होते हुए जुलूस रात 9 बजे पुन: केशवजी गौड़ीय मठ पहुॅंचेगा। यात्रा में राधा कृष्ण की विभिन्न झॉकियॉं, देश विदेशी भक्तों का कीर्तन, मण्डलियॉं रहेगी। 3 सितम्बर सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलब्ध में ब्रत उपवास पालन किया जायेगा। मंगल आरती दर्शन, तुलसी परिक्रमा, श्रीमद्भागवत परायण, संध्या आरती, रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आकाशवाणी, मथुरा के कलाकारों द्वारा भजन संध्या, रात्रि 12 बजे महाभिषेक एवं प्रसाद वितरण होगा।
इस अवसर पर भक्ति वेदान्त माधव महाराज, भक्ति वेदान्त वन महाराज, भक्ति वेदान्त नारसिंह महाराज, प्रद्युम्न बाबा रामानन्द दास, श्याम दास आदि मुख्य रूप से शामिल रहेगें।
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More