BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आरोपियों को वृन्दावन पुलिस दे रही वीआईपी ट्रीटमेंट

मुंशी रूम में घर के बिस्तरों पर सोते बाँके बिहारी मंदिर प्रबंधक पर हमले के आरोपी
वृन्दावन(जहीर आलम)। अपराधियों को प्रदेश छोड़ने का फरमान सुनाने वाले योगी की पुलिस जब रसूखदार अपराधी और साधारण अपराधी में भेद करने लगेगी तो अपराध पर अंकुश कैसे सम्भव है। ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली में उस समय संज्ञान में आया जब प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबंधक पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने वीआईपी सुविधा मुहैया कराने में कोई कोर कसर बाकी नही रखी उन्हें बाकायदा एसी कमरे में सोने की सुविधा दी गयी इतना ही नही उनके आराम का ख्याल रखते हुए बिस्तर भी घर के ही उपलब्ध कराए गए। इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इससे पल्ला झाड़ते दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार विगत 5 जुलाई को प्रसिद्ध बाँके बिहारी जी मन्दिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा पर मन्दिर से लौटते समय देर रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें मुनीश गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार पर गंगा श्याम को हिरासत में लिया पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। बताया गया कि मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी के पुत्र निर्देश उर्फ निक्की ने मन्दिर के पूर्व प्रवन्धक कन्हैयालाल को पुनः चार्ज दिलाने के लिए कन्हैया लाल के साथ मिलकर साजिश रची। निक्की , कन्हैया ने अपने साथियों के साथ स्वामी रामस्वरूप के पंडाल के पास मुनीश को घेर लिया। और लाठी डंडे व लोहे की रॉड से उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया एवम मरणासन्न अवस्था मे छोड़कर भाग गए। जिसे उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल निक्की एवं कन्हैया को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन खेल उसके बाद शुरू हुआ। और प्रसिद्ध मंदिर के सेवायत पुत्र और पूर्व प्रबन्धक को थाने में सुविधा शुल्क के एवज में सुविधा मुहैया कराने का मोलभाव हुआ और उन्हें तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जहां तक कि रात्रि में गर्मी से बचाने के लिए उन्हें थाने परिसर में बने एसी कमरे में सुलाया गया। साथ ही बिस्तर भी घर के ही उपलब्ध कराए गए। जबकि इनके साथ ही पकड़े गए तीसरे आरोपी गंगा श्याम को हवालात में रखा गया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इससे पल्ला झाड़ते नजर आ रही है। इस संबंध में जब वृन्दावन कोतवाली में प्रशासन/क्राइम का कार्यभार संभाल रहे एसएचओ रविन्द्र कुमार से बात की तो उन्होंने कहा की ऐसा कुछ नही है गर्मी की वजह से उन्हें हवालात की जगह मुंशी रूम में सुलाया गया होगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More