देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। भारतीय किसान यूनियन का तीन दिवसीय किसान अधिवेशन की विधिवत शुरूआत शनिवार को किसान भवन में हुई। इस मौके पर भाकियू के कार्यक्रम की शुरूआत करते जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने किसानों, खेतिहर मजदूरों की समस्याओं, कृषि क्षेत्र में सामने आने बाली दुश्वारियों, सरकारों की किसान विरोधी एवं लचर नीतियों को उठाते हुए केंद्र व राज सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने पहले दिन उत्तर प्रदेश प्रदेश, विहार, मध्य प्रदेश से मथुरा अधिवेशन में भाग लेने आये किसानों को संबोधित करते हुए मांट ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश राघव ने कहा कि सरकारें किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। किसानों के बार बार चेतावनी देने के बावजूद भी योगी सरकार किसान हितों को लेकर किसान की माली हालत के सुधार की योजना सामने नहीं ला पा रही। इस के लिये किसान भाजपा की सरकारों से अब दो दो हाथ करने का मन बना चुका है। आगामी दिनों में दिल्ली घेरो कार्यक्रम के तहत मथुरा के किसान बड़ी तादाद में वहां पहुंच हल्ला बोलेंगे।
इस मौके पर रविकांत पराशर, करुआ सिंह, सौनू प्रधान, लाखन सिंह, गोधन सिंह, रोहताश सिंह, सौनबीर सिंह, गिर्राज सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल, रामबीर सिंह, योगेश पहलवान आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती