देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(केके पाठक)। थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विगत करीब एक माह पूर्व विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के प्रबन्धक पर हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 5 जुलाई को अज्ञात बदमाशों ने बांके बिहारी मंदिर के प्रबन्धक प्रशासन मुनीश शर्मा पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर दी थी, जिसमें घायल के मामा राजेश शर्मा ने थाना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसकी जांच रमणरेती चौकी प्रभारी विपिन गौतम को सौपी गयी थी। गुरुबार को चौकी प्रभारी विपिन गौतम व स्वाट टीम उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को मुखबीर से सूचना मिली कि बांके बिहारी मंदिर के प्रबन्धक पर हमला करने बाले कुछ युवक कालीदह दुसायत तिराहे पर खड़े हुए हैं, जैसे ही पुलिस की टीम वहां पहुंची, पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक इधर-उधर रास्ता काटने लगे, जिन्हें पुलिस शक के आधार पर थाना कोतवाली ले आयी। जब पुलिस ने गंगाश्याम पुत्र केशबदेव निवासी परखम से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कन्हैयालाल बांके बिहारी मंदिर में सह प्रबन्धक रहा है 2013 में बांके बिहारी प्रबन्ध कमेटी द्वारा कन्हैयालाल को हटाकर मुनीष शर्मा को प्रबन्धक प्रशासन नियुक्त कर दिया गया। तब से ही कन्हैयालाल मुनीश शर्मा से पुरानी रंजिश रखने लगा। उसने बताया कि वह निर्देश गोस्वामी उर्फ निक्की पुत्र अशोक गोस्वामी रोहित पाड़ा जंगलकट्टी के यहां गाड़ी चालक है। कन्हैयालाल, निर्देश बिहारी गोस्वामी ने षड्यंत्र रचा और उसने उनके कहने पर अपने साथी राहुल व जीतू के साथ मुनीष शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से पकड़े कन्हैयालाल, निर्देश बिहारी गोस्वामी उर्फ निक्की व गंगाश्याम को जेल भेज दिया है। वही फरार चल रहे राहुल व जीतू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण