BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भुवालका जनकल्याण ट्रस्ट के तहत मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

भागवत रत्न उपाधि से नवाजे गये डॉ.मनोज मोहन शास्त्री भुवालका जनकल्याण ट्रस्ट के तहत मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित वृन्दावन(जहीर आलम)। गांधी मार्ग स्थित श्री नाथ धाम में भुवालका जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें भागवत प्रवक्ता डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री के द्वारा मथुरा एव वृन्दावन के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटर के टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीनाथ जी सेवा संस्थान द्वारा लगभग 22  छात्र छात्राओं को मानद प्रशस्ति पत्र एवं 1 हजार रु का चेक देकर अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भागवत प्रवक्ता डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री को भागवत रत्न से अलंकृत किया। 
 इसके अलावा कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 प्रबुध्द जनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संबंध में भागवत प्रवक्ता डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने बताया कि उनके द्वारा लगातार पिछले कई वर्षों से छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इस अबसर पर राज नारायण द्विवेदी, राजकिशोर भारती, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, सुरेश चंद्र शर्मा , डॉ. एन. के भरतिया, आदि मौजूद रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More