BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो हजार रूपये को लेकर जमकर चले लाठी डंडे

दो हजार रूपये को लेकर जमकर चले लाठी डंडे
 
वृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन की जैंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगला हेमराज में 2 हजार रु की मामूली रकम को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। घटना में एक पक्ष के 9 लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार ग्राम राल के नगला हेमराज निवासी देवेंद्र पुत्र फूल सिंह का रामू पुत्र सतीश से 2 हजार रु के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देवेंद्र  के अनुसार  रामू से उधार के 2 हजार रु मांगने पर रामू भड़क गया। और बीती रात रामू ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ एक राय होकर देवेंद्र के पक्ष के लोगो पर उस समय हमला कर दिया जब वह बीती रात जगदेव के 6 वर्षीय पुत्र का जन्मदिन मना रहे थे।  रामू पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने देवेंद्र पक्ष के लोगों पर लाठी डंडो से हमला कर जमकर मारपीट की। घटना में  में देवेंद्र सिंह, जगदेव ,फूल सिंह, पोहप सिंह ,शमशेर, यशपाल, यशवीर, देवेंद्र सिंह ,सुख मंत, प्रेमपाल आदि सहित 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
शनिवार को थाने पहुंचे घायल फूल सिंह ने नामजदों के विरुद्ध तहरीर देकर थाना वृन्दावन में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने दीपक, विष्णु, रामू, लाल सिंह सहित 4 लोगो को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में सीओ सदर राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झगड़ा दो हजार रु को लेकर हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More