देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपुलिस लाइन स्थित सभागार में आज एसएसपी बबलू कुमार एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार तथा सीओ रिफाइनरी विनय चौहान ने बताया कि 25 जुलाई लच्छो उर्फ लक्ष्मण सिंह पुत्र वेदराम निवासी पींगरी थाना फरह मथुरा की घर जाते समय अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी, एसएसपी ने इस मामले में पुलिस टीम गठित करते हुए थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह को विवेचना सौंपी थी। इस पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने हत्यारोपियों को चैकिंग के दौरान परखम बाग वाले बम्बे की पुलिया पर बुधवार देरसायं भूपेन्द्र पुत्र देवलाल, रवि पुत्र रोहन सिंह, राहुल पुत्र कालीचरन को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में भूपेन्द्र ने बताया कि 25 जुलाई की शाम सात बजे मृतक लच्छो अपनी दुकान पर बैठा था तभी एक महिला कपड़े वापस करने आई और महिला का विवाद लच्छो बाबा के साथ हो गया। इस पर भूपेन्द्र ने महिला का पक्ष लेते हुए बाबा से विवाद हो गया। बाबा ने भूपेन्द्र को गाली देते हुए दुकान बंद कर साइकिल द्वारा अपने घर जाने को निकल गया। भूपेन्द्र अपने साथियों के साथ अपाचे बाइक से बाबा के पीछे चल दिए और रास्ते में पड़े डंडे को उठाकर बाबा पर प्रहार करते हुए डंडे से उसका गला दबा उसके पास तीन हजार रूपए तलाशी में ले फरार हो गए और बीयर पीकर बाबा के पास से मिले कागज व बाकी रूपयों को शीशम के पेड़ के नीचे जलाकर दबा दिए जो पुलिस ने उनकी निशानदेही से बरामद किए है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा अपाचे बाइक, 210 रूपए जामातलाशी में बरामद किए है।













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी