देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreप्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से सटी कॉलोनी डिफेंस फर्स्ट, डिफेंस सेकेंड, डिफेंस एक्सटेंशन कॉलोनियों में बीते दिनों हुई अधिक बरसात के कारण मुख्य नाला चोक हो जाने पर सारा पानी कालोनियों में भर गया। कुछ मकानों में भी पानी प्रवेश कर गया। इससे कॉलोनी के निकास द्वार पर पानी भर जाने से आवागमन में भारी समस्या इस कॉलोनी के लोगों को हो रही है। आए दिन बच्चे व महिलाएं गंदे पानी में गिर रहे हैं। कॉलोनी में रह रही महिलाओं ने आक्रोश में आकर गुरूवार सुबह आगरा मथुरा मार्ग औरंगाबाद पर जाम लगा दिया और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची सदर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक ने उपरोक्त महिलाओं को कुछ समय में समस्या के निदान का आश्वासन दिया और जाम को खुलवा दिया। यहां जाम करीब आधा घंटे तक लगा रहा।













Related Items
ताज तो आकर्षित करता ही है, और आगरा के नर्सिंग होम भी
आगरा की तांगा परंपरा को बचाने की पुकार
विरासत की राख में जलता आगरा