देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के तहत वेटनरी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित जनपद की सभी 516 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान के पूर्ण सहयोग के बगैर गांव का सम्पूर्ण विकास सम्भव नहीं है, क्योंकि गांव की जनता के द्वारा उन्हें विकास के लिए चुना जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान इस स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अन्तर्गत सबसे पहले गांव में साफ-सफाई, आम जनता के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराते हुए फिर गांव के सम्पूर्ण विकास का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जायेगा। डीएम ने कहा कि गांव के मुखिया के रूप में सभी ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराते हुए हर व्यक्ति को संतृप्त करने का संकल्प लेकर जायें। उन्हांने ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद कर क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी कर लिखित में लिया ताकि निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जा सके। डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि सभी अपने-अपने गांव को पॉलीथिन मुक्त करायें, जिस पर ग्राम प्रधानों द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त किया गया कि इस कार्य में भी वह पूर्ण सहयोग करेंगे। इस पर जिलाधिकारी ने घोषणा करते हुए कहा कि जनपद में जो भी ग्राम अपने गांव को सबसे पहले पॉलीथिन मुक्त करायेगा। उस ग्राम प्रधान को सार्वजनिक रूप से अपनी व्यक्तिगत धनराशि प्रदान कर सम्मानित करेंगे। डीएम ने कहा कि हर गांव की कार्ययोजना में बेहतर सफाई व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, जलभराव होने पर निकासी की व्यवस्था, कच्ची गलियों को पक्का तथा पक्की गलियों में टूट-फूट की मरम्मत तथा गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं में सभी प्रकार की पेंशन, आवास, खाद्यान्न की उपलब्धता के साथ गांव का आदर्श विकास करायें। उन्होंने कहा कि जो लोग पात्रता की श्रेणी में होते हुए लाभ से वंचित रह गये हैं उनके लिए पुनः एक दिन समर्पण तथा साफ नीयत के साथ अपने गांव के हर व्यक्ति को संतृप्त करने का संकल्प लें। उपकृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने फसल बीमा योजना तथा फसलों के अवशेष न जलाये जाने की विस्तृत जानकारी के साथ ही फसलों में रोगों से नुकसान तथा निवारण के उपाये बताये। जिलापूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने खाद्यान्न वितरण की उपलब्धता तथा वितरण के संबंध जानकारी दी। अधिशासी अभियंता जलनिगम द्वारा ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा रीबोर हैण्डपम्पों की स्थापना की जानकारी दी।
जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान-2018 में वृहद स्वच्छता अभियान के संबंध में विस्तृत कार्य योजना की विन्दुबार जानकारी उपस्थित ग्राम प्रधानों को दी गई। कार्यशाला में परियोजना निदेशक आरके त्रिवेदी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत तथा 516 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
किसानों को नुकसान का शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंः डीएम
MATHURA : फसलों के सर्वे के लिए डीएम ने किया टीमों का गठन