BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

निर्भया कांड : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, फांसी की सजा बरकरार

 निर्भया कांड : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, फांसी की सजा बरकरारसुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्भया गैंगरेप और मर्डर के मामले में दोषियों की रिव्यू पिटिशन पर बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप और हत्या के चारों दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखते हुए रिव्यू पिटिशन खारिज कर दी है। 

निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश, विनय और पवन की फांसी की सजा बरकार रखी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। इन तीनों दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में फांसी की सजा के खिलाफ अपील की थी। चौथे दोषी अक्षय ने पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं की थी। चारों को सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सज़ा दी थी।

इस दौरान निर्भया का परिवार भी कोर्ट में मौजूद था। आपको बता दें कि पिछले साल 5 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इन चारों को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके बाद इन दोषियों ने रिव्यू पिटिशन दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट के बाद अब इन चारों के पास क्यूरेटिव पिटिशन और फिर राष्ट्रपति के पास दया याचिका का विकल्प है।

निर्भया के माता-पिता ने फैसले से पहले कहा था कि निर्भया देश की बेटी थी। हम चाहते हैं कि मेरी बेटी के साथ ऐसी जघन्य हरकत करनेवालों को ऐसी सजा मिले जो सबके लिए मिसाल बने। हमें फांसी से कम कुछ भी और मंजूर नहीं है। चारों दोषियों को जब फांसी की सजा मिलेगी तभी हमारी बेटी को न्याय मिल सकेगा।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More