BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मंदसौर रेप : मासूम के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश गुस्से में, हैवानों को फांसी दो

मंदसौर रेप : मासूम के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश गुस्से में, हैवानों को फांसी दोनई दिल्ली। मंदसौर में आठ साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश गुस्से में हैं। घटना के बच्ची आईसीयू में भर्ती है, पूरे देश में उसके लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। मंदसौर से लेकर देश भर में लोग प्रदर्शन आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। 

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे बुरी तरह घायल करने के मामले के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि बच्चों को बचाने के लिए देश को एकजुट होना चाहिए। राहुल ने ट्वीट किया, ‘मंदसौर में आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बच्ची अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।’ उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची के साथ जिस तरह की क्रूरता हुई है, उसने मुझे परेशान कर दिया है। अपने बच्चों को बचाने और अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए हमें एक देश के रूप एकजुट होना होगा।’’

 

 

आरोपियों के लिए फांसी की मांग...

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले घटना को दरिंदगी करार दे चुके हैं और आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आज देश के प्रधानव न्यायाधीश दीपक मिश्रा और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के सामने अपनी मांग दोहराई।

 

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर में धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंदसौर बलात्कार कांड के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने मांग करते हुए कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह ही हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी निश्चित अवधि में अपील का निराकरण करके दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। शिवराज सिंह चौहान की इस मांग का कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने समर्थन किया।

 

 

 

पीडि़ता की मां बोली-दरिंदों के साथ भी हो दरिंदगी...

एमवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक पीडि़त बच्ची ने लिक्विड टाइट लेना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि बच्ची दो महीने में स्वस्थ हो जाएगी। पीडि़त बच्ची की मां ने कहा, ‘इलाज ठीक चल रहा है। बच्ची अभी अच्छी है हमारी बात हुई है। वो पानी मांग रही है कल खाना मांगा था। उसने कहा मुझे पपड़ी और चिप्स खाना है। दरिंदे को सजा होनी चाहिए उसे फांसी होनी चाहिए। जैसे मेरी बच्ची के साथ उसने दरिंदगी की है उससे ज्यादा दरिंदगी उसके साथ होनी चाहिए।’

 

 

गैंगरेप के बाद की हत्या करने की कोशिश...

गौरतलब है कि मंदसौर में 26 जून को छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर से नाबालिग बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार कर उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 27 जून की देर रात को एक आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। मंदसौर में लोगों ने इस घटना के खिलाफ 28 जून को शहर बंद रखा।

 

कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपी का केस...

घटना के बाद आक्रोशित लोग मंदसौर की सडक़ों पर उतर गए। फिलहाल इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। उधर घटना से आक्रोशित शहर के बार एसोसिएशन ने यह फैसला किया है कि आरोपी की तरफ से मंदसौर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा।

 

आरोपी को फांसी हो, कब्रिस्तान में नहीं दफनाएंगे...

घटना के बाद मंदसौर में लोग आक्रोशित हैं। मुस्लिम समाज की आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिया जाने के बाद उसे कब्रिस्तान में ना दफन किए जाने की बात कही है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More