BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड रूम का एडीएम ने किया निरीक्षण

एडीएम रवीन्द्र कुमार निरीक्षण करते हुए पटवारी व फंड लिपिक की अनुपस्थिति पर हुए नाराज 

मथुरा। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बुधवार की अपरान्ह रिकाॅर्ड रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां व गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाएं दुरूस्त कररने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारी व फंड लिपिक को कार्य सुधारने की भी चेतावनी दी है। 

कलक्टेट स्थित राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड रूम का बुधवार दोपहर एडीएम वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकाॅर्ड रूम में गंदगी देखकर भड़क उठे। उन्होंने कर्मचारियों को गंदगी दूर करने के आदेश दिए। इसके अलावा पटवारी व फंड लिपिक सतीश चन्द्र गुप्ता अपनी कुर्सी पर अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने भारी नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका कार्य संतोषजनक नहीं है, इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि नकल अनुभाग विण्डो अक्सर बंद रहती है, जिससे उन्हें नकल लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग पैसे देकर अंदर से नकल ले लेते हैं। जिसके कारण अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिस पर उन्होंने कहा कि नकल खिड़की आफिस टाइम में पूरे समय खुलेगी, संबंधित कर्मचारी ने लापरवाही बरती तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More