देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। सोमवार को हाईकमीशन सुरक्षा समिति की त्रिमासिक बैठक में भाग लेने के लिए एडीजी सुरक्षा विजय कुमार श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंची, जहां उन्होंने कई मुद्दों जैसे फोर्स की कमी, पुराने उपकरणों को बदलना व साफ सफाई आई पर पूर्व की भांति चर्चा की। लेकिन निदान के नाम पर सिर्फ आश्वासन और कागजी कार्यवाही हुई।
जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा समिति की बैठक होती है। इसमें अधिकारी कमियों का आंकलन करके सुरधाने के निर्देश देते है। सोमवार की सुबहह 11 बजे एडीजी सुरक्षा विजय कुमार, एडीजी जोन अजय आनंद, पीएसी के जोनल कमांडेट संजय यादव, एसएसपी प्रभाकर चैधरी, एडीएम सुरक्षा रमेश चंद्र, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्टेªट सहित कमेटी के अन्य सदस्य त्रिमासिक बैठक में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने जन्मस्थान व ईदगाह का भ्रमण किया। इन दोनों स्थलों की कमियों को जाना, उसके बाद बैठक में विभिन्न कमियों के निराकरण को चर्चा हुई। एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने सिर्फ इतना ही कहा कि यहां कुछ कमियां है, जिनको जल्द दूर किया जाएगा। सभी चीजों को नहीं बता सकते हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार भ्रमण के दौरान रेलवे टेªक पर गोबर को देखकर एडीजी ने तुरंत सवाल करते कहा कि यहां गंदगी क्यों है। बैठक में दो बटालियन सीआरपीएफ एक बटालियन सिविल पुलिस के आवासों के लिए जमीन तलाशने को कहा गया, जो कि काफी समय से लम्बित चला आ रहा है। वहीं जन्मस्थान के पास रैन बसेरा के लिए जमीन तलाशने का कार्य नगर निगम को सौंपा गया है। यहां पर मल्टीस्टोरी पार्किंग का मुद्दा इस बार भी उठा। पुलिस की कमी का मुद्दा भी पूर्व की भांति भी छाया रहा। पुलिस की कमी यहां काफी समय से चली आ रही है। पुलिस की तो छोड़िये यहां तीन सीओ बमुश्किल ही पूरे हो पाते है।
बैठक में श्रीकृष्ण जन्मसेवा समिति की तरफ से गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर आदि उपस्थित थे।













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
काशी विश्वनाथ धाम में धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस