देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। बालीवुड से राजनीति में आने वाली सिने तारिका हेमा मालिनी ने अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा से अपने प्यार की खातिर अपना आशियाना भी चुन लिया है। भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने आज अपने पति धर्मेंद्र के साथ अपने घर में पूजन भी किया।
बॉलीवुड के ही-मैन व अभिनेता धर्मेंद्र शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। वह पत्नी हेमामालिनी द्वारा बनवाई गई कोठी में गृह प्रवेश के लिए आयोजित हुई पूजा-पाठ में शामिल हुए। हेमामालिनी की वृंदावन के ओमेक्स सिटी में पिछले दो वर्ष से कोठी बन रही है। शानदार कोठी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पिछले दो दिनों से पंडित विष्णुकांत शास्त्री के नेतृत्व में गृह प्रवेश पूजा-पाठ का आयोजन चल रहा है। जिसमें शिरकत करने के लिए शुक्रवार सुबह सुपरस्टार धर्मेंद्र पहुंचे। धर्मेंद्र की एक झलक पाने के लिए कोठी के बाहर लोग खड़े हुए नजर आए। हालांकि लोगों की ये हसरत पूरी न हो सकी। धर्मेंद्र ने किसी से मुलाकात नहीं की। कोठी में भाजपा के नेता और चुनिंदा लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई थी।
इससे पहले दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के उस विचार का पुरजोर समर्थन किया है जिसके अनुसार 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी को मौत की सजा देने की मांग की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपने विभाग को पोक्सो अधिनियम में संशोधन करने के प्रस्ताव पर काम करने को कहा था ताकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामले में मौत की सजा का पूर्णत प्रावधान किया जा सके। अभिनेत्री ने ट्वीट में यह कहा कि बच्चों को भी नहीं बख्शने वाले ऐसे पशु सरीखे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन शुरू हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के पशुओं को उनके अपराध के लिए अवश्य फांसी दी जानी चाहिए।













Related Items
हमने अपने राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया : ममता बनर्जी
आवाज के जादूगर “भूपेन हजारिका”, जो खुद लिखते और कंपोज करते थे अपने गीत, भारत रत्न से हुए सम्मानित
कंगना रनौत ने की दलाई लामा से मुलाकात, बताया इसे अपने जीवन का सर्वोत्तम पल