देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लाखों के चक्कर में युवती और युवकों को शोषण करने वाला गिरफ्तार
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन दिन पूर्व चलती कार में हुए दुराचार के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में जो तथ्य निकल कर सामने आए है, उनसे लगता है कि आरोपियों को साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। एसएसपी खुद इस मामले की बारीकी से मॉरिटेर्निंग कर रहे है। इस मामले में साजिश रचने वाले सुरेन्द्र सिंह नामक नोएडा के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में मामला रूपए के लेनदेन का निकल कर सामने आ रहा है। पीडित लड़की व जेल में बंद युवकों के डीएनए टैस्ट के सैम्पल लिये गए है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कासना ग्रेटर नोयडा द्वारा विपिन नर्सिंग होम कृष्णानगर के पास से 100 नम्बर पर सूचना दी की चलती गाडी मे उसके साथ बलात्कार किया गया है । जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्त सलमान पुत्र अय्यूब मलिक व साजिद पुत्र रसीद निवासी दादरी ग्रेटर नोयडा को गिरफ्तार किया गया ।पिडिता की तहरीर पर गैंगरेप का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को जेल भेजा गया । अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त सलमान के मोबाइल फोन मे वाटसएप एवं काॅॅल डिटेल को देखने से यह पता चला कि पीडिता द्वारा स्वयं ही अभियुक्त से मथुरा चलने के लिए कहा गया है। न्यायालय मे 164 धारा के ब्यान मे जब पीडिता द्वारा अपना नाम मूल निवासी बडौत बागपत बताया जबकि एफआईआर मे मूल निवास गौराला मेरठ बताया था । इस सम्बन्ध मे वादिया से बार-बार पूछताछ की गयी तो उसने सही घटना के बारे मे बताया कि सुरेन्द्र गुर्जर निवासी दतावली के सलमान पर करीब 30 लाख रुपये है। इन रुपयो को लेने के लिए उसने मेरी भाई की हत्या की धमकी देकर मथुरा होकर आगरा जाने के लिए सलमान के साथ तैयार किया था । मैने सलमान से फोन पर बात कर दोस्ती कर ली थी । सुरेन्द्र ने कहा था कि मै उसके पीछे-2 रहूँगा और उसे कुछ नही होने दूँगा किन्तु रास्ते मे सलमान द्वारा उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया । इससे वो घबरा गयी और कृष्णानगर पर उतर कर 100 नम्बर पर फोन कर दिया घर पर किसी को पता न चले इसलिए पता भी गलत लिखा दिया था । जब मै न्यायालय मे ब्यान देने जा रही थी तो मेरी बहन ने मुझे कान मे बताया कि सुरेन्द्र ने कहा है कि अगर उसके खिलाफ कुछ बोला तो उसके भाई को जान से मार देगा इसलिए उसने अदालत मे सुरेन्द्र के खिलाफ कोई ब्यान नही दिया । वादिया की बहन ने भी अपने ब्यानो मे धमकी देने की पुष्टी की है। जाँच मे पाया गया कि सुरेन्द्र द्वारा दिनाँक 01ध्04ध्2015 से 14ध्04ध्2018 तक पीडिता से 71 बार लम्बी-2 बाते की गयी है, और घटना वाले दिन भी वह उससे लगातार फोन से उसके सम्पर्क मे था, और पीडिता की बहन और पिता को भी बडौत से स्वयं लेकर ग्रेटर नोयडा आया था ,और वहा से गाडी करा कर मथुरा भेजा था, और यहाँ पर वकील भी तैयार कराये थे । उपरोक्त के आधार पर जब सुरेन्द्र को उठाकर पूछताछ की गयी तो उसने अपने जुर्म का इकबाल किया और बताया कि करीब 3 साल पहले सलमान ने स्क्रेप के बिजनेस मे लगाने के लिए 10 लाख रुपये उससे लिए थे, और 30 लाख रुपये वापस मिलने थे, जो सलमान ने नही दिये कई बार पंचायते भी की गई तो डेढ साल पहले 10 लाख के 2 चैक दिये थे इनका भी पेमेंट नाॅन कर दिया था । पैसे माँगने पर इन्होने धमकी दे दी थी कि झूठा अपहरण का केस लगवाकर पुलिस से हाथ पैर तुडवा देगें ।पीडिता को करीब ढाई-तीन साल से जानता था और उसकी नौकरी भी लगवाई थी । मैने उसे धमकी देकर तैयार किया कि उसके साथ गाडी मे आगरा चली जा, आगरा जाने के लिए प्यार कर और उसके साथ फोटो खीचकर मुझे दे दे । मै उससे सलमान को ब्लैक मेल कर फैसले मे पैसे वापस ले लेता, लेकिन सलमान द्वारा रास्ते मे उसके साथ बुरा काम कर दिया गया । जिससे मै भी घबरा गया था, और मै मथुरा नही आया अभियुक्तगण के विरुद्व थाना कोतवली पर धाराओं पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।













Related Items
हाथरस गैंगरेप : राहुल गांधी ने बोला योगी सरकार पर हमला, कहा- जंगलराज ने एक और बेटी को मार डाला
यूपी में साजिश के तहत बढ़ रहे लव जिहाद के मामले
गहलोत सरकार गिराने की साजिश रची थी इन दो लोगों ने, यहां देखें