BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देवी मंदिरों पर उमडा आस्था का सैलाब

देवी मंदिरों पर उमडा आस्था का सैलाब श्रध्दालु भक्त पूरे मनोयोग से कर रहे माता कि आराधना  

वृंदावन - आस्था की नगरी वृंदावन में चैत्र नवरात्रों की धूम मची हुई है रविवार को नवरात्रों  के आरंभ से ही भक्तो में खासा उत्साह देखा दिखाई दे रहा है । सुबह से ही  देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा । सोमवार को भी नगर के देवी मंदिरों पर भक्तों की लंबी लंबी कतार देखी गई । मथुरा दरवाजा स्थित मां पथवारी देवी मंदिर पर जहां महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर मनौती मांगी ।  वही प्रसिद्ध मां कात्यानी मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा । मंदिर में घंटे घड़ियालों की आवाजों के बीच संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा । चैत्र नवरात्र में भक्तों द्वारा 9 दिन तक व्रत रखने के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किये जाते है । वही नगर के पतवारी देवी मंदिर , मां कात्यानी मंदिर, मा चामुंडा ,आदि मन्दिरो में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ।  नवरात्रों के द्वितीय दिवस पर खासकर महिलाओं ने पूरे मनोयोग के साथ माता की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना की। सुबह से मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ने का सिलसिला दोपहर तक निरंतर ऐसे ही चलता रहा । चैत्र नवरात्र के संबंध में मां कात्यानी के सेवायत आचार्य पंडित राधाकृष्ण कौशिक ने बताया कि माँ भगवती सभी भक्तो की मनोकामनाएं पूर्ण करती है । बताया कि मां कात्यानी मंदिर में बड़ी संख्या में दूर दराज से भक्त यहाँ आकर मां की आराधना कर रहे है ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More