BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

परीक्षार्थियों हेतु डीएम ने लाॅच किया ऐप

ऐप के बारे में जानकारी देते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र साथ है एडीएम, एसएसपी मथुरा। डॉ0 भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्याालय के बी0एस0सी0, बी0ए0 और बी0कॉम के परीक्षार्थियों हेतु ऐप लॉन्च

आगरा जिलाधिकारी ने बताया है कि डॉ0 भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्याालय ने इस वर्ष बी0एस0सी0, बी0ए0 और बी0कॉम की परीक्षा में अधिकांश विषयों के द्वितीय प्रश्नपत्रों को बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव) करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैै। जिसके उत्तर ओ0एम0आर0 शीट पर देने होंगे। लेकिन विद्यार्थियों के सामने समस्या यह है कि प्रश्नपत्र का प्रारुप क्या होगा, कितने प्रश्न आयेंगे, किस प्रकार के प्रश्न आयेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के इन सब प्रश्न के उत्तर के लिए नाम का ऐप लॉन्च हुआ है। इस ऐप को हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम  के परीक्षार्थियों के लिए बनाया गया है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप में परीक्षा उपयोगी बहुविकल्पीय प्रश्नों को प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ द्वारा यूनिट वाइज इस प्रकार संगृहीत किया गया है कि पाठ्यक्रम में समस्त शीर्षकांे का समावेश हो जाये। प्रत्येक विषय में यूनिट वाइज क्वीज और प्रैक्टिस पेपर उपलब्ध हैं, जिनके उत्तर उस क्वीज देने के तुरन्त बाद मिल जायेंगे और यह भी पता लग जायेगा कि उनका किस प्रश्न का उत्तर सही और किस प्रश्न का उत्तर गलत है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के नवीन पाठ्यक्रमानुसार पिछले वर्षों में आये हुए प्रश्नों को भी इसमें शामिल किया गया है। प्रत्येक विषय पर विश्वविद्यालय प्रारुप के अनुसार कई मॉक टेस्ट भी उपलब्ध है, जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के साथ-साथ उनके कितने प्रश्न सही और गलत हैं तथा उनको उस मॉक टेस्ट में कितने अंक प्राप्त हुए हैं यह भी पता लग जायेगा। मॉक टेस्ट में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर इस मॉक टेस्ट में सम्मिलित परीक्षार्थियों में उनकी क्या रैंक आई है यह भी पता लग जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप को एन्ड्रॉयड फोन में प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र उन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है जो मेहनत के साथ पढ़ाई करते है और अच्छे अंक लाना चाहते है क्योंकि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नपत्र में शत प्रतिशत अंक लाना लगभग असम्भव होता है लेकिन बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करना पूर्णतः सम्भव है। अतः यह ऐप विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने में बहुत ही सहायक होगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More