BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करायें

कर-करेत्तर में निर्धारित से कम वसूली पर एडीएम (विध्रा) नाराजमथुरा। अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) रवीन्द्र कुमार ने कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक करते हुए निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत वर्षध्माह से यदि राजस्व संग्रह कम होती है तो ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध शासन को पत्र लिखा जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वित्तीय वर्ष का अन्तिम महीना चल रहा है यदि अभी भी प्रयास करेंगे तो कार्यवाही से बचा जा सकता है।

उन्होंने परिवहन, स्टाम्प, बांटमाप, वाणिज्यकर, विद्युत, खनन, समनशुल्क, मनोरंजनकर, मण्डी, ग्राम सभा हर्जाना, वाहन कर में निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व संग्रह पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। न्यायालय वादों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बालू खनन के लिए नये स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये।
आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत नहीं होने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर की और हिदायत दी गई कि लम्बित प्रकरणों का निस्तारण दो दिन में सुनिश्चित करायें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सभी उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More