देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अर्धांगिनी यशोदाबेन ने ठाकुर जी दर्शन कर की विधिवत पूजा अर्चना
वृंदावन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अर्धांगिनी यशोदाबेन आज बुधवार को कान्हां की नगरी वृन्दावन पहुंची।
इस दौरान उन्होंने विश्व विख्यात ठा.बांके बिहारी मंदिर में मैं दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। वृन्दावन पहुंची यशोदाबेन को उनके निजी सुरक्षाकर्मियों ने पूरी तरह मीडिया से दूर रखा। साथ ही मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से भी बार-बार रोका गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर से पार्किंग सथल तक पहुंचाया गया। इस बीच वह अपनी काले रंग की टाटा सफारी कार में बैठकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी यशोदाबेन मंगलवार को हाथरस में एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। वही आज बुधवार को लौटते समय वह वृन्दावन पहुंची। यहां उनके आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात मार्केट से कुछ खरीदारी भी की। जब मीडिया कर्मियों ने कवरेज के दौरान यशोदाबेन से बात करने की कोशिश की तो उनके निजी सुरक्षा कर्मीयों ने असहजता व्यक्त की। और मिलने से मना कर दिया। इस बीच व बिना मीडिया से रूबरू हुए अपने वाहन में बैठकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य