BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस्काॅन मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया नौका बिहार उत्सव

इस्काॅन मंदिर में आयोजित नौका बिहार उत्सव में नौका में विराजमान ठा. राधाश्याम सुंदर साथ हैं अन्य सेवायतवृंदावन। इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले विभिन्न  धार्मिक कार्यक्रमों उपरंात बुधवार को इस्काॅन मंदिर प्रांगण में 

भव्य नौका बिहार का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में कृष्ण भक्तों ने नौका बिहार उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। 

कार्यक्रम से पूर्व नौका को देशी विदेशी पुष्पों से सुज्जित किया गया। तत्पश्चात् नौका में राधा कृष्ण केा विराजित कर नौका बिहार कराया। इससे पूर्व नौका बिहार के लिए बुधवार को सुबह से ही सेवायतों द्वारा विशेष प्रकार की तैयारियां की गयी। 

वहीं इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश विदेश में से हजारों की संख्या में कृष्ण भक्तों ने इस्काॅन मंदिर में अपना रूख किया। जैसे ही देशी विदेशी पुष्पों से सुज्जित नौका में राधाश्याम सुंदर को विराजित किय गया। सम्पूर्ण मंदिर परिशर भगवान के उद्घोषों से गुंजाएमान हो उठा। इस अवसर पर इस्काॅन पीआरओ रविलोचन दास, त्रिकलजना दास, खुशा के साथ हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। 

इनके साथ ही बताया कि अगला कार्यक्रम मथुरा में होगा जहां  9 मार्च को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में विदेशी भक्त शामिल होंगे। यह रथ यात्रा मथुरा विकास बाजार से होली गेट विश्राम घाट भरतपुर गेट डीगगेट से द्वारकाधीश मंदिर होते हुए मुकुंद विहार में विश्राम लेगी। इस्कॉन के पी.आर.ओ रवि लोचन दास ने सभी ब्रज वासियों से रथ यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More