BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रज की होली में विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे विदेशी

विदेशी पर्यटक होलीगेट पर कैमरों में कैद की ब्रज की होली के साथ मथुरा। विश्वभर में प्राचीन परंपराओं के लिए मशहूर ब्रज की होली का आनन्द लेने के लिए और यहां होने वाले विभिन्न होली कार्यक्रमों को देखने और कैमरों में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी कृष्ण भक्त और पर्यटक इन दिनों धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन की कुंज गलियों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा विदेशी कृष्णभक्त होली के रंगों में सराबोर होकर गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहे हैं तो कुछ मंदिरों में आयोजित होली महोत्सव में थिरकते हुए दिख रहे है। होली की मस्ती और रंगो का खुमार विदेशी भक्तों और पर्यटकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल फागुन के महीने में होली पर्व के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में  विदेशी भक्त दर्शन और होली के रंग में रंगने को आते हैं। यहां आने वाले ये विदेशी भक्त अर्जेंटीना, कोलंबिया, फिजी, ब्राजील और वोलोबिया से यहां कान्हा के प्रेम के वशीभूत होकर खिंचे चले आते हैं। यहां के प्रमुख सप्तदेवालयों के दर्शन करते हुए एवं होली के विभिन्न आयोजनों का हिस्सा भी बनते हैं। ब्रज की होली में विदेशी भक्त सब कुछ भूलकर कृष्णमयी हो जाते हैं और रंग-गुलाल से जमकर होली का लुत्फ उठाते हैं। यहां होली के रंग में सराबोर जर्मनी से आई स्लैविया और मैलनी ने बताया कि यहां आकर होली खेलने पर प्रेम की अनुभूति होती है। ब्रज के तमाम आयोजनों को देखने के लिए विदेशी भक्त होली से पहले ही ब्रज में डेरा डाल देते हैं और होली का भरपूर आनंद उठाने के साथ ही इस अनूठी और परंपरागत होली के अद्भुत क्षणों को अपने कैमरों में भी कैद कर ले जाते हैं। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More