देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नन्ने मुन्ने बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए
मथुरा। राया बाल मंदिर में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान विद्यालय के नन्ने मुन्ने छात्र छात्राओं ने रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पंचायत राया के पूर्व चेयरमैन सुभाष बाबू अग्रवाल ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होनंे कहा कि होली आपसी भाई चारे और प्रेम का त्यौहार है हमें सभी मतभेद भुला कर होली मनानी चाहिए जिससे जीवन में मिठास आ सके। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उमेश चन्द्र सारस्वत,जितेन्द्र कुमार,ज्वाला प्रसाद शर्मा, प्रेम शंकर, भारती अग्रवाल,अम्बिका व्यास, आत्माराम,लता वर्मा,सोनल,निशा पाण्डेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
भाजपा समर्थन मंच ने उत्साह से मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव