देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हरियाणा सहित 345 बेटी
मथुरा। कोटवन चैकी पर कोसी पुलिस ने हरियाणा व उत्तराखण्ड ब्रांड की अवैध शराब बडे पैमाने पर पकड़ी है। शराब तस्कर फर्जी नम्बर लिखे ट्रक व ट्रेक्टर से अवैध शराब हरियाणा व उत्तराखण्ड से लेकर आ रह थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हे कोटवन चैकी पर पकड लिया।
मंगलवार की सुबह कोसी पुलिस को सूचना मिली एक ट्रक में बडे पैमाने पर अवैध शराब उत्तर प्रदेश में तस्करी के लिये लायी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर कोसी पुलिस ने कोटवन चैकी पर वाहनों की चेंकिग करनी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या एचआर 61 सी 7606 में चेंकिग की तो उसमे 300 पेटी उत्तराखण्ड ब्राण्ड शराब की मिली। ट्रक चालकों सोनू यादव पुत्र रामप्यारे निवासी लहरवार थाना कप्तानगंज आजमगढ व विजय चैहान पुत्र रामधनी निवासी जमकी बलीपुर थाना मेहरगढ आजमगढ को तुरन्त हिरासत में लेकर जब ट्रक की जांच पडताल की गयी तो ट्रक पर लिखा नम्बर फर्जी पाया गया। उसके कुछ देर पर एक ट्रेक्टर की चेकिंग करने पर उसमें हरियाणा ब्राण्ड की 45 पेटी मिली। कोसी पुलिस ने ट्रेक्टर सवार रोहित पुत्र दिलबाग निवासी बादशाहपुर सोनीपत व साहिल पुत्र ऋषिपाल निवासी जाडवाडा सोनीपत को तुरन्त हिरासत में ले लीया। पूछताछ में सोनू व विजय ने बताया कि वे शराब उत्तराखण्ड से ले जाकर नागपुर बेचने के लिये ले जा रहे थे जबकि रोहित व साहिल ने बताया कि वे शराब सोनीपत से आगरा सप्लाई के लिये ले जा रहे थे। कोसी पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया। अवैध शराब को पकडने वाली टीम में प्रभारी निरिक्षक कोसी पोहप सिह, उ.नि. अमरपाल सिह, कां. विनय कुमार, गजेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह थें। पुलिस टीम को एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने 5000 रू ईनाम की घोषणा की है।













Related Items
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
शराब घोटाले में केजरीवाल से भी पूछताछ करे सीबीआई और ईडी : भाजपा
16500 बल्क लीटर शराब कराई नष्ट