BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस्काॅन मंदिर द्वारा निकाली जाएगी जगन्नाथ रथयात्रा नौ को

इस्काॅन मंदिर के पदाधिकारीगण पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुएमथुरा। वृन्दावन इस्कॉन मन्दिर के द्वारा मथुरापुरी में तीसरी बार भगवान श्री जगननाथ की रथ यात्रा का आयोजन उड़ीसा की तरह भव्य स्तर पर हर वर्ष की भांति 9 मार्च शुक्रवार को किया जाएगा ।  जो रथ यात्रा को विकास बाजार से शुरू कर होली गेट ,विश्राम घाट ,भरतपुर गेट,डीग गेट होते हुये द्वारका धीश मन्दिर से मुकुन्द विहार में यात्रा का समापन होगा । जिसमें देश विदेश से आये हजारों भक्तों के द्वारा संकीर्तन एवं नृत्य आकर्षण झांकियां निकाल कर मन लुभाने वाली यथयात्रा में रंगोली एवं प्रसाद वितरण भी किया  जायेगा । जिसमे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। ये जानकारी प्रेेसवार्ता के दौरान इस्कॉन मन्दिर के पीआरओ रवि लोचन ने मीडिया को दी ।

मथुरापुरी में तीसरी श्रीगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन नौ मार्च को किया जाएगा। भगवान जगन्नाथ स्वयं साक्षात श्री कृष्ण हैं। श्री बलदेव उनके बडे“ भाई श्री अन्नत शेष हैं और देवी सुभद्रा योगमाया उनकी बहिन है। भगवान जगन्नाथ श्री जगन्नाथ उड़ीसा उड़ीसा के नीलांचल क्षेत्र जगन्नाथपुरी में निवास करते हैं। प्रारम्भ में रथ यात्रा जगन्नाथपुरी में ही आयोजित होती थी। आज विश्व के अनेक देशों में रथ यात्राओं का आयोजन होता है। श्री मथुरापुरी में रथ यात्रा का शुभारम्भ विकास बाजार से होगा। भक्तों द्वारा कीर्तन, छप्पन भोग अर्पण एवं आरती होगी। उत्तर भारत के श्रद्धालु इस आयोजन में जुटते हैं। दोपहर  बारह बजे फूलों से सजे हुए भव्य रथ पर आरुढ़ होंगे। इसके बाद मुख्यअतिथि तथा विशिष्ट अतिथि आरती उतारेंगे। रथयात्रा विकास बाजार से होलीगेट, विश्राम घाट, भरतपुर गेट से द्वारिकाधीश मंदिर होते हुए मुकुंद विहार में विश्राम करेगी। नृत्य, झांकियां, रंगोली आदि यात्रा के मुख्य आकर्षण होंगे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More