BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री योगी एवं खट्टर

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री योगी एवं खट्टरमथुरा, उ.प्र. के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन हेतु अलग-अलग समय पर पधारे। श्री योगी ने प्रात: 7:30बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कर मंदिर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रख रखाव की प्रशंसा की।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, सचिव कपिल शर्मा, ने श्रीगोविन्द द्वार पर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया तथा जन्मस्थान के इतिहास एवं समय-समय पर हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी ने सर्वप्रथम श्रीकेशवदेव के दर्शन करने के उपरान्त योगमायाजी एवं श्रीगर्भगृह में जाकर पूजन-अर्चन किया। तदोपरान्त भागवत भवन में श्रीराधाकृष्णजी के दिव्य स्वरूप का पुष्पार्चन किया। भावस्त होकर श्री योगी ने भागवत भवन में ही कुछ समय ध्यान किया।

शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन हेतु पधारे। मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का स्वागत संस्थान के सदस्य एवं हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, एवं सचिव कपिल शर्मा ने किया। श्री खट्टर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इतिहास की जानकारी भी दी। जन्मस्थान के विधिवत दर्शन, पूजन-अर्चन के उपरान्त श्री खट्टर को स्मृति स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण का श्रीविग्रह संस्थान सदस्य एवं हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, सचिव कपिल शर्मा ने भेंट किया। श्री खट्टर को मुख्यद्वार पर अवस्थित रथारूढ़ अर्जुन को गीता उपदेश देते हुये भगवान श्रीकृष्ण की विराजमान झॉंकी के दर्शन कराये तथा कुरूक्षेत्र एवं मथुरा के संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुऐ  मुख्यद्वार पर स्थित इस झॉंकी की प्रासंगिकता को बताया। 

श्री चतुर्वेदी एवं श्री शर्मा ने विस्तार से यमुना की दुर्दशा की चर्चा के साथ ही उनसे विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि यमुनोत्री से प्रयाग तक यमुना की अविरल धारा अवश्य प्रवाहित होनी चाहिए। आज ब्रजवासी पूजन और आचमन के लिए शुद्ध यमुनाजल के लिए तरस रहे हैं। इससे उन्हें भारी मानसिक पीड़ा होती है। श्री खट्टर ने कहा कि यह शुभ होगा यदि यमुना में यमुनोत्री से प्रयाग तक एक स्वच्छ धारा बहे, इसके लिए केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार, उ.प्र. सरकार और वह यदि समेकित प्रयास करें तो इस कार्य को पूर्ण करने में कोई बड़ी बाधा नहीं आयेगी।

मुख्यमंत्री श्री योगी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री खट्टर को मंदिर में देखकर देश-विदेश से पधारे श्रद्धालु प्रसन्न हो उठे। योगी-योगी के सम्बोधन से उनका अभिवादन किया। श्री योगी ने भी हाथ हिलाकर एवं श्रद्धालुओं के समीप जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सदस्य एवं हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, सचिव कपिल शर्मा, संयुक्त मुख्य अधिषाशी राजीव श्रीवास्तव, डा. चन्द्रभान गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीकृष्ण की सुन्दर प्रतिमा स्मृति स्वरूप प्रदान की।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More