BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चोरों ने मंदिर को निशाना बना हजारो का माल किया साफ

राधा गोविंद मंदिर में चोरों द्वारा श्रीकृष्ण की 300 वर्ष पुरानी खण्डित की हुई प्रतिमा को दिखाते सेवायत धर्म नगरी में मंदिर से राधा रानी की प्रतिमा, बंशी, मंदिर के घण्टे आदि को चुरा ले गये चोर 

वृंदावन। थाना वृंदावन की मथुरा दरवाजा चैकी क्षेत्र अन्तर्गत स्टेट बैंक के पीछे स्थित राधा गोविंद मंदिर को चोरों ने निशाना बनाकर हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही 300 वर्ष पुरानी श्रीकृष्ण की प्रतिमा को खंडित कर मंदिर के बाहर छोड़ गये। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। बताते चलेंकि कि राधा गोविंद मंदिर के सेवायत भाव सिंह बुधवार की रात किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। वह रात्रि में मंदिर में दो ताले लगाकर गए हुए थे। गुरुवार सुबह 6ः15 बजे मंदिर के पुजारी टीका राम ने जब मंदिर के ताले टूटे देखें तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मंदिर में जा कर देखा तो मंदिर से राधा कृष्ण के श्रीविग्रह गायब थे पुजारी को समझने में देर नहीं लगी कि चोरों ने अपने हाथ दिखा दिए हैं। चोर मंदिर से लगभग 8 किलो की पीतल की राधा जी की मूर्ति, दो छोटे लड्डू गोपाल, एक चांदी की बंसी, दो मंदिर के घंटे, थाली लोटा और पूजा की सामग्री चुराकर ले गए। घटना की सूचना पुजारी ने सेवायत भाव सिंह को दी। जब दोनों ने खोजबीन की तो श्री कृष्ण की ढाई से 300 वर्ष पुरानी प्रतिमा मंदिर से थोड़े आगे समीप एक निर्माणाधीन प्लॉट में खंडित पड़ी मिली। वहीं प्रतिमा के केस नाली में डूबे दिखाई दिए। घटना के सम्बन्ध में सेवायत भाव सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More