BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जलभराव को लेकर नगर निगम प्रशासन के विरूद्ध किया प्रदर्शन

मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोगवृंदावन। मथुरा दरवाजा क्षेत्र में आए दिन जलभराव से आजिज आ चुके क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र को जलभराव से मुक्त करने की मांग की है। 

मथुरा दरवाजा क्षेत्र के बाशिंदे आए दिन जलभराव के कारण नारकीय जीवन जीने को विवश हैं स्थानीय मुन्ना कुरैशी ने कहा कि यहां नाले नालियों की प्रॉपर सफाई ना होना एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की मोटरों का सुचारु रुप से संचालित ना होने के कारण जलभराव होना आम बात है। बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा हम लोगों भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्गों में से एक मार्ग सीएससी चैराहा होकर जाता है। यहां से हजारों की संख्या में तीर्थयात्री एव स्थानीय लोगों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना तो करना  पड़ता ही है  साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं कि गंदगी के कारण धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। 

इस संबंध में मथुरा दरवाजा क्षेत्र के निवासी हाजी लियाकत ने बताया कि यहां रोज जलभराव हो जाता है। नमाज में आने जाने वालों को परेशानी होती है। साथ ही बताया कि नियमित सफाई न होने के चलते आये दिन जलभराव हो जाता है उन्होंने बताया कि मोटर और पंप बंद पड़ी रहती है किसी का कोई ध्यान नहीं है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण पढ़ने वाले बच्चों और महिलाओं को निकलने में खासी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि बीते 4 दिन पूर्व भी एक महिला जल भराव के कारण गिरने से चोटिल हो गई थी। प्रदर्शन करने वालों में काले, विलाद, शहीदो, अयान, डब्बू, मोनू, छोटू, अनीश, युसूफ, इरशाद आदि थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More