देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। वृन्दावन में चैतन्य बिहार फेस 2 में हासानन्द गौ ग्राम की भूमि पूजन में सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि गौ माता कभी भी भारतीय व्यवस्था में कभी अनुपयोगी नहीं हो सकती। इस धरती पर दैवीय गुणों से परिपूर्ण यदि कोई प्राणी है तो वह गौ माता है। हमारी सरकार गौमाता के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए काम कर रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम महामना पं.मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित हासानन्द गौचर भूमि न्यास के द्वारा गौ ग्राम का भूमि पूजन वेदपाठी ब्राह्मणों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया। तदोपरांत मंच पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का संस्था के अध्यक्ष एस. के. शर्मा एवं सचिव सुनील कुमार शर्मा द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं गौ माता की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन की शुरुआत भारत माता, गौमाता, एव गंगा के जयकारों के साथ की। उन्होंने कहा कि वृन्दावन की भूमि साक्षात कृष्ण की गौचारण भूमि है। इस भूमि से गायों के संरक्षण एवं सम्बर्धन का संदेश पूरे भारत मे प्रसारित होगा। मदनमोहन मालवीय जी सच्चे गो भक्त थे। उनका स्वप्न था की गौ माता के संरक्षण के लिए कार्य हो। हासानंद गोचर भूमि के द्वारा उनके इस स्वप्न को साकार करने की परियोजना तैयार की गयी है। छुट्टा पशुओं के कारण किसानों को रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त कर कहा कि पहले जो तस्करी होती थी गायों को तस्करी कर बंगाल आदि क्षेत्र में भेजकर बूचड़खाने तक पहुंचाया जाता था। हमने जितने भी अवैध बूचड़खाने थे, सबको सख्ती के साथ बंद करवाया। उन्होनंे कहा कि गौ संवर्धन के लिए समाज को आगे आना होगा। महामना मदन मोहन मालवीय जी ने 1935 में हासानंद गोचर भूमि न्यास की स्थापना के एक वृहद गौशाला के निर्माण की परिकल्पना का समय अब आ गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ हो। गौ पालन भी हो। गौ माता से जुड़े शोध के कार्य भी बने।
इससे पूर्व मंच पर विराजमान संत कृाष्णि गुरु शरणानंद महाराज, संत विजय कौशल महाराज, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद मनीषी, बाबा बलराम दास, अवधेशानन्द महाराज आदि ने अपने उद्बोधन में गौ संरक्षण एवं संवर्धन पर विचार रखें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा,लक्ष्मी नारायण चैधरी, एस.पी. सिंह बघेल, महापौर मुकेश आर्य बन्धु,रविकांत गर्ग,लक्ष्मी नारायण पाठक,डी.पी. गोयल,अजय पोइय्या, पद्मनाभ गोस्वामी, ललित अरोड़ा, मूलचन्द गर्ग, बांकेलाल जी,वैभव अग्रवाल,संजय शर्मा (एड़), विनीत शर्मा, विकास शर्मा, शेखर गुप्ता, कुमुद किशोरों गोस्वामी, मोहन शर्मा, अभिनव मिश्र, सुमित गौतम, राधबल्लभ दुबे, कुंजबिहारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतुलकृष्ण भारद्वाज ने किया।













Related Items
इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं भूमि पेडनेकर की मां, इस वजह से अधूरी रह गई इच्छा
वापस आके फिर इस नरक भूमि में भोगना पड़ता है
द्वाब की बंजर भूमि पर लह-लहाएगी धान की फसल, कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में हो रहा ट्रायल