BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोक्ष धाम निर्माण को शैलजाकांत मिश्र ने किया निरीक्षण

शमशान स्थल का निरीक्षण करते ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहले चरण में शवदाह ग्रह के लिए दो टीन सैट के साथ अन्य व्यवस्था के निर्देश

वृंदावन। आस्था की नगरी वृन्दावन के लोगों का वर्षों पुराना मोक्षधाम का सपना शायद अब यथार्थ में तब्दील होने वाला है। शुक्रवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र एवं विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रस्तोगी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समसान भूमि के निरीक्षण के दौरान इसके संकेत दिए।

बताते चलें कि गरीब एकता दल के साथ नगर की कयी अन्य समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र से मिलकर वृंदावन में आधुनिक मोक्ष धाम बनवाने की मांग की। जिसपर श्री मिश्र ने शमशान भूमि का निरक्षण कर मोक्षधाम का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार की शांय ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रस्तोगी, एसडीएम सदर के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ श्मशान भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर के गणमान्य लोगों के साथ मोक्षधाम को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की। समाजसेवी डॉक्टर ओम जी, गरीब एकता दल के अध्यक्ष विवेक महाजन एडवोकेट, स्वामी स्वतंत्रतानंद महाराज, आर के शर्मा, प. बिहारी लाल वशिष्ठ आदि ने मोक्ष धाम के संबंध में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान शैलजाकान्त मिश्र ने विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि प्रथम चरण में व्यवस्था के तौर पर शवदाह ग्रह के लिए 2 टीन सैट और लकड़ी रखने के साथ ही बैठने की व्यवस्था की जाए।

साथ ही दूसरे चरण में अधिकारियों को प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा। जिसे शासन को भेज स्वीकृति मिलने के बाद आगे का कार्य शुरु होगा। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर ओम, स्वामी स्वतंत्रतानंद महाराज, आर के शर्मा, प. बिहारी लाल, वशिष्ठ, विवेक महाजन एडवोकेट, श्याम दुबे, भगवान दास चैधरी, रामविलास चर्तुेवदी आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More