BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अंकित के परिवार से मिलेंगे केजरीवाल, आर्थिक मदद का कर सकते हैं ऐलान

 

अंकित के परिवार से मिलेंगे केजरीवाल, आर्थिक मदद का कर सकते हैं ऐलान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुस्लिम लउकी से प्रेम प्रसंग को लेकर अंकित सक्सेना नाम के युवक की हत्या के बाद सियासी घमासान चल रहा है। हत्या का आरोप लउके पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर लगा है। अंकित की हत्या के मामले में शुरू हुई सियासत के बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया। इस बात की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अंकित के परिवार से मिलेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, अंकित के पिताजी से बात की। जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है। अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। हम हर संभव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा हो। भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे। इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं।

 

मृतक के पिता सोमवार को हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री आखिरकार अब अंकित के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी खुद पार्टी नेता संजय सिंह ने दी। संजय सिंह भी अंकित के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। जब से ये दर्दनाक घटना घटित हुई है, उसके बाद से ही इस पर खूब राजनीति भी हो रही है। शनिवार के दिन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी यहां पहुंचे थे। मनोज तिवारी ने परिवार से मिलने के बाद दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने परिवार को एक करोड़ रुपये देने की मांग की थी। मगर अभी तक दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह की कोई आर्थिक मदद का ऐलान नहीं किया है। अब अरविंद केजरीवाल अंकित के परिवार मिलने वाले हैं, तो वे परिवार को दिए जाने वाली आर्थिक राशि का ऐलान भी कर सकते हैं।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More