BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने किया रक्तदान

रक्तदान करते सोसाइटी के सदस्य मथुरा। बुधवार को स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी के प्रोजेक्ट रक्ताश्रय  के अंतर्गत कल्याण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वालंटियर्स ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। महोली रोड मथुरा स्थित कल्याण ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ सोसाइटी के अध्य्क्ष जे पी बंसल और डॉ अंशुल कुमार के द्वारा किया गया। रक्तशिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया।

इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष जे पी बंसल और डॉ अंशुल कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी रक्तदत्ताओ से कहा कि रक्तदान करना जहां समाज के लिए अच्छा संदेश है। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से 5 जानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वही रक्तदान करने से शरीर में नयें रक्त का निर्माण होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रक्तदान करने के बाद रक्त तीव्र गति से बनता है। रक्तदान किये गये ब्लड की पूर्ति एक सप्ताह के अन्दर हो जाती है। 90 दिन के बाद व्यक्ति दोबारा रक्तदान करने योग्य हो जाता है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ,पीयूष बंसल, राजन गुप्ता, शिखा बंसल, अंकिता शर्मा, सचिन सौरभ, नीरज कुमार, रितेश, साक्षी, काजोल, धीरज, विशाल, दीपिका, खुशबू एवं ब्लड बैक प्रभारी डा.अंशुल कुमार, डॉ गौरव, डॉ गणेश, डॉ अमरीश, अमित भारद्वाज, टेकनिकल डायरेक्टर सुदामा वारिया, भानु प्रताप मौजूद रहे।

रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More