देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। फरह के गांव बेरी से अगुवा हुई युवती को फरह पुलिस ने आगरा से बरामद कर लिया है। युवती को अगुवा लेकर गए युवकों ने युवती को अपनी बहन के घर में छिपा रखा था। पुलिस ने दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है। बता दें कि पिछले दिनों फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरी में एक युवती के अगुवा होने की घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पिता ने गांव के ही जाविद व मुश्ताक नामक दो युवकों पर पुत्री को अगुवा करने का आरोप लगाया। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने भी घटना को गंभीरता से लिया और युवती को बरामद करने के लिए टीम गठित कर दी। फरह पुलिस ने सर्विलांस आदि की मदद से युवती को आजमपाड़ा शाहगंज (आगरा) से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष फरह का कहना है कि दोनों युवक क्रमशः जाविद व मुश्ताक युवती को आजमपाडा में रहने वाली अपनी बहन के घर ले गए थे। यह तभी से यहां छिपे हुए थे। जांच की जा रही है, युवती को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाही की जा रही है।













Related Items
ताज तो आकर्षित करता ही है, और आगरा के नर्सिंग होम भी
आगरा की तांगा परंपरा को बचाने की पुकार
विरासत की राख में जलता आगरा