देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
स्वागत व विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित
सौंख। कस्बा के श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर में जनप्रतिनिधियों का स्वागत और हाईस्कूल के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ चेयरमैन भरतसिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों को परीक्षा से संबन्ध में विचार व्यक्त किये।
शुक्रवार को श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर में आयोजित स्वागत और विद्यार्थियों के विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के संबन्धित गुर सिखाये। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राऐं पूरे मनयोग से परीक्षाओं की तैयारी करें। और परीक्षा में अच्छे अंक पाकर अपने लक्ष्य को पूरा करें। इससंे पूर्व प्रबंधक रोहिताश कुमार ने सभी का साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंककर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुमरपालसिंह, सभासद संजय अग्रवाल, भगतसिंह, नीरज शर्मा, संजय शर्मा, सोनू कुन्तल, हरिओम, ओमप्रकाश, दिलीपसिंह, राजवीरसिंह, लक्ष्मनसिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, कालीचरन शर्मा, हेमा कुन्तल, नेहा चतुर्वेदी, पूजा गुप्ता, नैमवती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर करनसिंह व संचालन डोरीलाल शर्मा ने किया।













Related Items
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ