देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लूट की वारदातों से परेशान व्यापारियों ने बजाई एसएसपी कार्यालय पर घंटी
मथुरा। ताबड़तोड़ वारदातों के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और घंटा-घड़ियाल बजाकर अपना विरोध रोष प्रकट किया। व्यपारियों का कहना है कि पुलिस सो रही है और अपराधी व्यापारियों के साथ लूटपाट और हत्या कर रहे हैं। एसएसपी ने व्यापारियों को अश्वस्त करते हुए पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया।
बुधवार व्यापारी बोले घंटे-घंटियां बजा प्रदर्शन कर सोयी पड़ी पुलिस की तंद्रा तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में बढ़ती लूट-चोरी की घटनाओं से आहत कारोबारियों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा की मांग की। दो दिन से लगातर व्यापारी आंदोलित हैं। कस्बों के बाजार विरोध में बंद रहे। मथुरा जनपद में एक के बाद एक ताबड़तोड़ हो रहीं आपराधिक वारदातों के विरोध में लोग अब सड़क पर उतर आये हैं। बुधवार को शहर के सैकड़ों की तादाद में कारोबारियों ने इकठ्ठा होकर लूटपाट एवं चोरी की बढ़ती घटनाओं से आहत होकर हाथों में घंटे घड़ियाल बजा कर पुलिस की तंद्रा तोड़ने को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर के व्यापारियों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई को बढ़ती लूटपाट व चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप। अपनी सुरक्षा की मांग उठायी। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वसत करते हुए उनकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। एसएसपी ने कहा कि देश में लोकतांत्रित व्यवस्था है। लोग लोकतांत्रित तरीके से विरोध कर सकते हैं। व्यापारियों के साथ लम्बी वार्ता हुई है। व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है।













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
काशी विश्वनाथ धाम में धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस