BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुठभेड़ के दौरान बच्चे की मौत

मुठभेड़ के दौरान बच्चे की मौतमथुरा: थाना हाइवे क्षेत्र स्थित मोहनपुर गांव के पास पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के दौरान एक बालक के गोली लगने से मौत हो गई | जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को मोहनपुर-नवादा रोड पर लुटेरों की सूचना मिलने के बाद हाइवे थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंच गये | पुलिस बदमाशों की तलाश कर ही रही थी कि तभी मोहनपुर गांव के सीमाने पर कुछ संदिग्ध लोग नजर आये तो पुलिस ने उन्हें टोका, सामने पुलिस को देखते ही संदिग्ध दिखने वाले बदमाशों ने फायरिंग कर दी | जबावी कार्रवाई के दौरान बदमाश पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे लेकिन मुठभेड़ के दौरान वहां खेतों की ओर से आ रहा 8 वर्षीय बालक माधव पुत्र अमरनाथ निवासी मोहनपुर के सिर में गोली लग गई | बालक गोली लगते ही जमीन पर गिर गया | जैसे ही इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई तो उनमें हडकम्प मच गया | पुलिसकर्मी घायल बालक को लेकर निजी अस्पताल लेकर गये थे लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वाले घायल बच्चे को रास्ते में डालकर भाग गये थे |  वहीं नयति हास्पीटल में उपचार के दौरान बालक की रात 8 बजे मौत हो गई | बालक की मौत हो जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया | अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे बेवजह किसी को देखे बगैर फायरिंग करने लगे,उनका यह भी आरोप है कि दूसरी ओर से फायरिंग नहीं हुई थी | बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा की गई फायरिंग में ही बालक की मौत हुई है | ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बालक के सिर में किसी और की नहीं बल्कि पुलिस की ही गोली लगी है | ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए नयति हास्पीटल में भारी पुलिसबल के साथ एसएसपी स्वप्निल ममगाई पहुंच गये | वहीं पीड़ित पिता अमरनाथ ने बताया कि उनके पुत्र की पुलिस की गोली से ही मौत हुई है,, पीड़ित ने दोषी पुलिस वालों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की मांग की है | वहीं पोस्टमार्टम भी निष्पक्ष एवं पैनल द्वारा कराने की मांग की है तो वहीं पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब पुलिसकर्मी दोषी नहीं थे तो घायल बालक को बीच रास्ते में छोड़कर क्यों भाग गये |

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More