BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रीय जाट एकता सम्मेलन आयोजित

सौंख के गांव बछगांव में आयोजित राष्ट्रीय जाट एकता सम्मेलन में सम्बोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरीसर्वजातियों के उत्थान के लिये लाड़ाई रहेगी जारी

सौंख। राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के तत्वावधान में गांव बछगांव स्थित बृजदास बाबा मन्दिर प्रांगण में जाट सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजातियों के उत्थान पर विचार विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के कार्यकार्ताओं द्वारा आयोजित जाट सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी ने कहा कि हमारा संगठन सर्वजातियों के लोगों के कार्य कर रहा है। किसान अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करायें ताकि आगे चलकर अधिकारी बनकर देश सेवा का अवसर प्रदान हो। समाज की कुरीतियों को खत्म कराने का संकल्प लिया। सर्वजातियों के उत्थान के लिये लाड़ाई रहेगी जारी। उन्होेंने बाबा बृजदान मन्दिर प्रांगण में बनी समाधि का मुख्य गेट बनाने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर सिंह व पूर्व कमिश्नर मोहन सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति देश की सेवा और विकास से जुड़ा है और किसानों को सरकारों की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होनों ग्रामीणों को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान से जुड़कर बेटियों के विकास की बात कही। इससें पूर्व संगठन के कार्यकाताओं ने सभी अथितियों को साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह, महासचिव संदीप सिंह, नरेन्द्र चैधरी, प्रदेश प्रभारी केपी सिंह, शेरा पहलवान, पवन चैधरी, विनोद सिंह, लक्ष्मन चैधरी, कृष्णवीर सिंह, चनद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, रमेश पहलवान, सत्यवीर सिंह, पप्पू पहलवान, योगेन्द्र सिंह, राजू, शेरसिंह, राधेश्याम आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More