BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रमुख सचिव ने ग्राम मुकन्दपुर में जनचैपाल लगाकर सुनी जनसमस्यायें

जनचैपाल लगाकर जनसमस्याओं को निदान करते प्रमुख सचिव फरह में संयुक्त चिकित्सालय तथा मथुरा में मण्डी समिति कार्यालय देखा

मथुरा। प्रमुख सचिव कृषि उप्र शासन जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने तहसील सदर के ग्राम मुकन्दपुर में पंचायत घर पर जनचैपाल लगाकर जन समस्यायें सुनकर उनका निदान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबंोधित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों को अवश्य मिलना चाहिए। यदि किसी को कोई समस्या है तो अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं पेंशन वितरण, राशन वितरण सहित विभिन्न योजनाआंे की स्वयं लाभार्थियों से पूछा तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उन्हांेने किसानों से अनुरोध किया कि उवर्रकों का उपयोग समुचित मात्रा में करें तथा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करायें। प्रमुख सचिव ने ग्राम में स्थिापित सेनेटरी नैपकिन यूनिट को भी देखा और उसके संचालन संबंधी जानकारी ली। जनचैपाल में ग्रामीणों द्वारा प्रमुख सचिव का पगडी बांधकर तथा स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
    उन्हांेने फरह में संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जिसमें इमरजेंसी, ऑपरेशन थियटर सहित विभिन्न वार्डों को देखा और उपस्थित मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने हाईवे स्थित मण्डी कार्यालय भी देखा, जहां पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण एवं जनचैपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार, पीडी आरके त्रिवेदी, उपकृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, प्रभारी सीएमओ डा. सज्जन कुमार, डीपीआरओ प्रीतम सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके मलिक, पीडब्लूडी, विद्युत, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More