देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। आज नोटबंदी को एक वर्ष पूरा हो गया है। पिछले वर्ष 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर विपक्ष इसे ब्लैक डे के रूप में मना रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोटबंदी के सरकार के निर्णय की पहली बरसी पर आज सूरत का दौरा करेंगे। राहुल गांधी अपने सूरत दौरे पर उद्योग प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ दिन में अनौपचारिक बैठकें करेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को होना है। राहुल गांधी आज सूरत के अडाजन गाम में स्थित संजीव कुमार ऑडिटोरियम में व्यापारियों के साथ मुलाकात करेंगे और बाद में चौक बाजार में विवेकानंद की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जुलूस में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेेस नेता मनमोहन सिंह ने अहमदाबाद में नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों की एक विशाल भीड को संबोधित किया। मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को एक संगठित लूट बताया। वहीं कांग्रेस आज नोटबंदी के खिलाफ देशभर में काला दिवस मना रही है। विपक्ष की ओर से नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होंगे, जिसका नारा होगा -भुगत रहा है देश। राहुल सूरत के बाद नौ से 11 नवंबर तक उत्तर गुजरात का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने अक्टूबर में दो बार गुजरात का दौरा किया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी का आरोप - असंगठित अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन से किया हमला
पीएम ने नोटबंदी से पहले पूरी कैबिनेट को कमरे में किया बंद : राहुल
सत्ता में आए नोटबंदी घोटाले की जांच करेंगे - चिदंबरम