BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सत्ता में आए नोटबंदी घोटाले की जांच करेंगे - चिदंबरम

सत्ता में आए नोटबंदी घोटाले की जांच करेंगे - चिदंबरमजयपुर। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया है, चिदंबरम ने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो नोटबंदी घोटाले की जांच करवाएंगे।

 

चिदंबरम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन दावों के साथ नोटबंदी की गई थी, उनका कुछ नहीं हुआ और सारी ब्लैक मनी व्हाइट हो गई। मोदी सरकार के पूर्व आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमणयम ने भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश की अर्थ व्यवस्था को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। चिदंबरम ने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो नोटबंदी घोटाले की जांच कराएंगे साथ ही जीएसटी में बदलाव करेंगे। 

 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने सैंकड़ों जाने लील ली। इसके अलावा लाखों छोटे उद्योग नोटबंदी और जीएसटी के चलते बंद हो गए। जिन लोक लुभावने वादे करके भाजपा ने जनता के वोट लेकर सरकार बनाई थी उन सब वादों को अब मोदी सरकार जुमले बता रही है। पूर्व वित्त मंत्री ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की वसुंधरा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब विकास दर 8.1 प्रतिशत थी जब राज्य में 2013 में भाजपा की सरकार बनी तब से अब तक विकास दर 7.2 प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिला साक्षरता दर 56.7 और लिंगानुपात दर 887 है। प्रदेश में केवल 54.8 प्रतिशत बच्चों का ही पूरी तरह टीकाकरण हो पाया है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More