BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम ने नोटबंदी से पहले पूरी कैबिनेट को कमरे में किया बंद : राहुल

पीएम ने नोटबंदी से पहले पूरी कैबिनेट को कमरे में किया बंद : राहुलउदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में बुरी तरह से फेल हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से पहले पूरी कैबिनेट को कमरे में बंद कर दिया, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं और लाखों लोगों को बर्बाद कर दिया। अगर हमें 21वीं सदी में जाना है तो हमें हेल्थकेयर और शिक्षा के लिए 21वीं सदी के संस्थान बनाने ही होंगे। 

हिंदुस्तान के सबसे बेहतरीन शिक्षण संस्थान सरकारी हैं, क्योंकि ये सिर्फ फायदे के पीछे नहीं दौड़ रहे, बल्कि ये सेवा करना चाहते हैं। कृषि बीमा के संदर्भ में अनिल अंबानी को 6 राज्यों में अलग-अलग जिले सौंप दिए गए हैं, अब लोगों के पास कोई विकल्प नहीं बचा। यही काम शिक्षा और स्वास्थ्य में भी होने जा रहा है। चीन की सफलता का विश्लेषण करें तो चीन ने स्थानीय कौशल को मदद करके बढ़ावा दिया, हिंदुस्तान में ऐसा नहीं हुआ। यदि यहां स्थानीय कौशल का सम्मान करें तो हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। राहुल आज उदयपुर के अलावा भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ एवं हनुमानगढ़ में भी जनसभाओं में लोगों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More