BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंचकोसीय दण्डवती परिक्रमा कल से

मीडिया को जानकारी देते वर्तमान पीठाधीश्वर पुरूषोत्तमलाल महाराज एवं गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी  श्रीविट्ठलेश महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर किया जाएगा यात्रा का आयोजन 

पंचकोसिया परिक्रमा के महत्व को जन-जन तक पहुंचायेगी यह यात्रा 

मथुरा। श्री गोपाल वैदिक सद्धर्म संरक्षण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अनन्त विभूषित श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर श्री गोलोकवासी सन्त शिरोमणि श्री 1008 श्री विट्ठलेश महाराज की पुण्य तिथि के पावन अवसर पर महाराज की पुण्य स्मृति में पूर्व की भांति ब्रज राजधानी पुरेश्वरी तीर्थेश्वरी श्री मथुरापुरी पंचकोसीय दण्डवती सामूहित पैदल परिक्रमा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में वर्तमान पीठाधीश्वर पुरूषोत्तमलाल महाराज ने बताया कि श्री गोपाल सेवा संस्थान श्री गोपाल पीठ के द्वारा आगामी  शनिवार कार्तिक शुक्ला पूर्णिमा को पंचकोसीय परिक्रमा का प्रारम्भ गोपाल मंदिर से शोभायात्रा के रूप में होगा। 

यह यात्रा गोपाल मंदिर से प्रारम्भ होकर पुण्य तीर्थ विश्राम घाट के लिए प्रस्थान करेगी। यहां पर श्रीयमुनाजी का वैदिक पूजन एवं तीर्थ पूजन किया जायेगा। सभी भक्तों के साथ मथुरा की पंच कोसीय दण्डवती परिक्रमा का प्रारम्भ होगा। यह यात्रा 04 नवम्बर से 13 नवम्बर तक होगी। 14 नवम्बर को गोपाल मंदिर में अखण्ड संकीर्तन, 15 नवम्बर को महाराज की श्रद्धाजंलि सभा, 16 नवम्बर को महाराज की पुण्य तिथि पर विषेश पूजा अर्चना एवं 17 नवम्बर को सामूहिक पैदल दुग्धधार की परिक्रमा का आयोजन होगा। तथा 18 नवम्बर को समायोजन सम्पूर्ति एवं धन्यवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें उन्होंने सभी धार्मिक भक्तगणों से सभी कार्यक्रमों की सम्मिलित होने का आग्रह करते हुए पुण्य लाभ करने की कामना की है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More