BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हाजियों का इस्तकबाल कार्यक्रम आयोजित

हाजियों के इस्तकबाल कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं अन्य मुस्लिम बंधु। मथुरा,  गुजिस्ता सालों की तरह इस साल भी हाजियों का इस्तकबाल शानों शौकत के साथ आजमी मंजिल भूतेश्वर मथुरा में बजमें शैदाय अदब रजि. के जेरे अहतमाम और मिनजानिब आजमी फैमिली मनाया गया। प्रोग्राम की अदारत आली जनाब हाजी रमजान अली शाह सज्जादा नशींन दरगाह फतीह-उद्दीन बलखी ने की। मेहमाने खुसूसी जनाब हनीफ अय्यद साहब आगरा थे। मेहमाने जी निकार मोहतरम हाजी एम.एम. अंसारी नूर सुलतानपुरी कोतवाल कानपुर व हाफिज हाजी सलीम व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और जैनुल आब्दीन उर्फ जैन साहब आदि थे। निदामत में फराइज डा. जैड हसन डी. लिट ने अदा की। तिलावते कलामपाक कारी शकील अहमद ने और नात जनाब हाजी नूर सुलतानपुरी ने पढ़ी। तमाम हाजियों का गुलपोशी करके वालिहाना इस्तकबाल डा. सईद आजमी व दीगर हजरात ने किया। इसके बाद सदर जनाब हाजी रमजान अली शाह का गुलपोशी व शाल व सनदे इफ्तिखार देकर इस्तकबाल किया गया। बादहू डा. सईद आजमी ने तमाम आगन्तुकगण का धन्यवाद किया। 

कार्यक्रम में हाजी साहिबान, डा. हाजी अबू जैद, हाजी जावेद, हाजी यामीन, हाजी जाहिद, हाजी इशहाक, हाजी गरीबा, हाजी जब्बो खां, हाजी अनीस, हाजी रईस, हाजी साबिर, हाजी इशहाक, हाजी चिरागुद्दीन, हाजी इमरान, हाजी रहमान, हाजी सलीम आदि उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More