देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreगांव में पूर्व सूबेदार ने बनाई थी विकास समिति
सौंख। कस्बा के समीप गांव बछगांव में सोमवार की रात 11 बजे आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार सीताराम सिंह की अचानक ह्दय गति रूकने मौत हो गई। बुधवार को रिटायर्ड सूबेदार को सैनिक सम्मान के साथ अन्तिम विदाई दी।
थाना मगोर्रा के गांव बछगांव के 11 वर्ष पूर्व आर्मी में सूबेदार के पद से सीताराम रिटायर्ड हुये थे। सोमवार की रात 11 बजे पूर्व सूबेदार सीताराम सिंह की ह्दय गति रूकने से अचानक मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना मथुरा कैन्ट आर्मी के अफसरों को दे दी। बुधवार को मथुरा कैन्ट के आर्मी के सैनिकों द्वारा सैनिक सम्मान के साथ सूबेदार को अन्तिम विदाई दी गई। रिटायर्ड सूबेदार का बड़ा पुत्र वेदपाल सिंह मर्चेन्ट नेवी में आमेरिका में और छोटा पुत्र संजीव कुमार आर्मी में कार्यरत है। अन्तिम संस्कार के समय एक भी पुत्र उपस्थित नही था। रिाटायर्ड सूबेदार को प्रौपोत्र देव कुन्तल ने अन्तिम मुखग्नि दी। सीताराम सूबेदार 5 मई 1982 में आर्मी में भर्ती हुये और 30 जून 2006 में सूबेदार के पद से रिटायार्ड हुये थे। ग्रामीणों ने बताया कि सूबेदार सीताराम सिंह ने गांव में लोक कल्याण समिति की स्थापना की। और इस समिति में सह सचिव के पद दायित्व संभालकर गांव के विकास कार्य कराये। सूबेदार कालीचरन ने बताया कि पूर्व सूबेदार की निधन की सूचना परिजनों द्वारा कार्यालय में सूचना दी थी और आर्मी की ओर से मृतक सैनिक की पत्नी को दस हजार रूपये और मथुरा कैंट के आर्मी सैनिकों द्वारा सैनिक सम्मान दिया गया। इस मौके पर कैप्टन बृजलाल, नायक रनवीर सिंह, सैनिक जीएस शेखावत, मोहन सिंह, लक्ष्मन सिंह, कुष्णवीर सिंह गुड्डा, राजवीर सिंह, भूरा सिंह, पूर्व प्रधान योगेश सिंह, दीपचंद सिंह आदि मौजूद रहे।













Related Items
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट
सौंख में वीकेंड कर्फ्यू का नही दिखा असर, खुला रहा बाजार
सौंख में योग दिवस पर लोगों ने किया योगासन