देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज वृन्दावन में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। वृन्दावन के केशीघाट, पत्थरपुरा, राधानिवास, गौरा नगर, मथुरा दरवाजा, गांधी नगर, रतन छतरी, परिक्रमा मार्ग, संत काॅलोनी, कैमारवन में स्वच्छता ही सेवा सप्ताह के तहत जागरुकता अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से गंदगी न करने और स्वच्छता कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया।
जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने वृन्दावन में टी स्टाॅल, होटल व ढाबा संचालकों से डिस्पोजल, रैपर और बचा हुआ खाना नालियों में न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कान्हा की नगरी में जन्म का जो सौभाग्य हम ब्रजवासियों को मिला है, उसका आभार इस दिवाली कान्हा को स्वच्छता का उपहार देकर प्रकट करें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी जी की मंशा ब्रज का संपूर्ण विकास कराने की है। इसी के तहत मथुरा-वृन्दावन नगर निगम बना और ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आपको किसी के भी हाथ में पाॅलीथिन दिखे और कचरा कोई भी इधर-उधर फैंकता दिखाई दे तो तुरंत उसे टोककर स्वच्छता अभियान का भागीदार बनायें। मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पाॅलीथिन के प्रयोग से यमुना प्रदूषण बढ रहा है और हमें पर्यावरण बचाने के लिये आगे आना चाहिये। उन्होंने आमजन व श्रद्धालुओं से स्वच्छता को स्वभाव बनाने और यमुना के शुद्धिकरण में सहयोग देने के लिए कहा। वहीं संतों से भी स्वच्छता अभियान में साथ देने की अपील की।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा